
Toxic Release Date Postponed: यश के फैंस को झटका, 'टॉक्सिक' की रिलीज टली, अब 'धुरंधर 2' से नहीं होगी टक्कर
AajTak
साउथ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' का अगर आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा ओर इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट अब बदल चुकी है. अब 19 मार्च को यश की फिल्म रिलीज नहीं होगी.
Toxic Release Date Changed: यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. मगर अब होली पर फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है. दरअसल, मच-अवेटेड फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद मिडिल ईस्ट में बने जंग के हालातों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. इसकी टक्कर धुरंधर 2 से होने वाली थी. इस बड़े क्लैश को देखने के लिए फैंस भी सुपर एक्साइटेड थे. मगर मौजूदा हालातों को देखते हुए अब इस फिल्म की रिलीज डेट को जून तक टाल दिया गया है. मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी ऑफिशयली अनाउंस कर दी है. फिल्म अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ऑफिशियल बयान में क्या कहा गया?
एक्टर और फिल्म के प्रोड्यूसर यश ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट जारी करके फिल्म की रिलीज डेट बदलने की जानकारी दी है. यश ने लिखा- 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक ऐसी फिल्म है, जिसे हमने ग्लोबली दर्शकों के लिए सिनेमा बनाने के कॉन्सेप्ट के साथ तैयार किया था. कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनियाभर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है. सालों की मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित थे. हालांकि, मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट में बनी स्थिति ने दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य पर असर डाला है.
ऑफिशियल स्टेटमेंट में फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है. आगे लिखा है- टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












