
HOLI 2026: रणदीप ने प्रेग्नेंट वाइफ को किया Kiss, मां बनने के बाद कटरीना ने मनाई पहली होली
AajTak
होली 2026 का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं. रणदीप हुड्डा ने प्रेग्नेंट पत्नी के साथ होली खेली और अपनी खुशियों को साझा किया. कटरीना कैफ ने नां बनने के बाद अपने परिवार के साथ पहली बार होली मनाई.
होली के त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है. बाजारें रंगों से सजी हुई हैं. घर में बनने वाली गुझियों की खुशबू आने लगी है. सोशल मीडिया होली की तस्वीरों से भरने लगा है. सेलिब्रिटीज भी परिवार और दोस्तों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. रणदीप हुड्डा और कटरीना कैफ ने होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं.
रणदीप ने प्रेग्नेंट पत्नी संग खेली होली देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है. हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पत्नी लिन लैशराम और फैमिली के साथ होली मनाते दिख रहे हैं. होली पर रणदीप और लिन गुलाल के रंगों में रंगे दिखे. त्योहार के मौके पर एक्टर पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आए.
रणदीप ने प्रेग्नेंट वाइफ को गालों पर Kiss भी दी. कपल के चेहरे की खुशी बता रही है कि इस होली वो आने वाले नन्हे मेहमान की खुशी मना रहे हैं. कपल की ये खुशी बनती भी है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद वो मम्मी-पापा बनने वाले हैं.
कटरीना ने खेली होली मां बनने के बाद ये कटरीना कैफ की पहली होली है. होली के त्योहार में न्यू मम्मी कटरीना रंगों में रंगीं दिखीं. एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन के साथ होली की फोटो शेयर की है. व्हाइट कुर्ता पहने कटरीना बेहद खुश नजर आईं और फैन्स भी अपनी चहेती एक्ट्रेस को देखकर बेहद खुश हैं.
एक फैन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्यूट मम्मी. दूसरे ने कहा कि पोस्ट प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है. कई ने लिखा कि सुपरक्यूट कटरीना.
रणबीर कपूर, शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी जमकर होली खेली. चेहते स्टार्स को होली खेलता देख फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैन्स की एक्साइटमेंट देखकर लग रहा है कि जैसे मानों उन्हें होली पर बेस्ट गिफ्ट मिल गया हो.

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को खुशखबरी दी है. यूएस-ईरान संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसे होने के बाद वे भारत लौट आईं. उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' मैं घर वापस आ गई हूं.'











