
'जज के सामने कभी नहीं रोया', राजपाल यादव का दावा, चेक बाउंस केस में खोले सीक्रेट्स, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई
AajTak
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में अब एक और राज खोला है. एक्टर ने कहा कि उनके बारे में कई झूठी कहानियां फैलाई गई हैं, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है. एक्टर ने ये भी कहा वो कभी भी अदालत में रोए नहीं थे.
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगे कई आरोपों का खंडन किया है. अब राजपाल यादव ने खुलासा किया है कि वो जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही उन्होंने अदालत को ये बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं.
राजपाल को लेकर किया गया था ये दावा
दरअसल, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो अथॉरिटी के सामने इमोशनल हो गए थे. न्यूज X की रिपोर्ट में बताया गया था कि अपने हालातों पर बात करते हुए एक्टर रो पड़े थे. राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था- सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई उपाय भी नहीं दिखता. यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. इस संकट से मुझे खुद ही डील करना होगा.
राजपाल यादव ने क्या कहा?
अब न्यूज एजेंसी संग बातचीत में राजपाल यादव ने इन रिपोर्ट्स को गलत औ बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं. जिन लोगों को इस मामले में कुछ पता ही नहीं है वो इंटरनेट पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.
राजपाल यादव बोले- सोशल मीडिया पर फैली मनगढ़ंत कहानियों पर भरोसा न करें. जो कुछ भी छप रहा है, उसमें से कुछ वेल विशर्स ने फैलाय है, जबकि कुछ ऐसे लोगों फैला रहे हैं, जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वो लोग इसी तरह अपनी दुकानें चला रहे हैं. मैं उन सभी का सम्मान करता हूं. राजपाल के चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी आनी चाहिए. इससे ज्यादा की उम्मीद मत कीजिए.

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












