
इंटीमेट सीन करना एक्ट्रेस को पड़ा भारी, बाथटब में बिताए 6 घंटे, हुआ बुरा हाल
AajTak
एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'ब्रिजर्टन' का सीजन 4 चर्चा में हैं. इस शो का सेकेंड पार्ट 26 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही हिट हो गया. 'ब्रिजर्टन' के सीजन 4 को अभी तक की सबसे खूबसूरत और रियल लव स्टोरी बताया जा रहा है. इस बार शो में ब्रिजर्टन परिवार के दूसरे बेटे बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की कहानी दिखाई गई है, जिसे सोफी बैक नाम की लड़की से प्यार हो जाता है. हालांकि बेनेडिक्ट एक ऊंचे घराने का लड़का है और सोफी नौकरानी, इसके कारण उनका इस जिंदगी में एक होना नामुमकिन है.
इंटीमेट सीन की शूटिंग के बाद हुआ बुरा हाल
एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं. एक शो के दौरान दोनों एक्टर्स ने इस सीन को शूट करने को लेकर बात की. इस बीच येरिन ने बताया कि शूटिंग के अगले दिन उनका हाल बुरा हो गया था.
स्पॉइलर अलर्ट: अगर आपने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 का दूसरा पार्ट नहीं देखा है, तो अपने रिस्क पर आगे बढ़िए.
सोफी बैक और बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन को एक स्टीमी सीन में बाथटब में इंटीमेट होते देखा जा सकता है. इस बीच ब्रिजर्टन परिवार में हलचल मची हुई है. परिवार, एक स्कैंडल से बचने की कोशिश कर रहा है और दोनों के रिश्ते को कानूनी बनाने के तरीके तलाशे जा रहे थे. लेकिन स्क्रीन पर स्टीमी सीन दर्शकों का दिल जीत रहा है, वह येरिन हा के लिए एक हेल्थ स्केयर बन गया था. येरिन और ल्यूक ने कैपिटल ब्रेकफास्ट नाम के शो में इसकी शूटिंग का हिस्सा सुनाया. येरिन ने खुलासा किया कि उन्हें एक स्किन कंडीशन हो गई थी.
येरिन हा ने इंटरव्यू के दौरान शेयर किया, 'एक सीन है जहां हम बाथटब में हैं, और बेसिकली मैंने अपने शरीर पर बेबी पाउडर लगाया था, क्योंकि मुझे बताया गया था कि इससे मेरी स्किन ड्राई हो जाएगी और इंटिमेसी वियर को टेप के साथ लगाना आसान होगा. और फिर अगले दिन, बाथटब सीन के बाद, मुझे पूरे शरीर पर हाइव्स हो गए, और मुझे फॉलिकुलाइटिस हो गया था.'

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को खुशखबरी दी है. यूएस-ईरान संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसे होने के बाद वे भारत लौट आईं. उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' मैं घर वापस आ गई हूं.'











