
Yash Vs Ranveer Singh: रणवीर का स्वैग या यश का भौकाल, कौन है बॉक्स ऑफिस का असली सुल्तान?
AajTak
ईद पर 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश दिलचस्प होता जा रहा था क्योंकि दोनों फिल्में पैन इंडिया रिलीज हैं, दोनों कई भाषाओं में आ रही हैं. लेकिन अब टॉक्सिक के पोस्टपोन होने से पूरा समीकरण बदल गया है.
इंडियन सिनेमा के गलियारों में पिछले कई महीनों से एक ही महा क्लैश की चर्चा थी- रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और कन्नड़ सुपरस्टार यश की टॉक्सिक. फिल्म जानकार मान रहे थे कि 19 मार्च 2026 को बॉक्स ऑफिस पर इतिहास का सबसे बड़ा टकराव होगा. लेकिन ईद से पहले होली पर खेल एक दम पलट गया. यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने अपनी रिलीज डेट आगे खिसका ली है और अब यह 19 मार्च की जगह 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
इस बड़े बदलाव ने रणवीर सिंह के लिए रास्ता तो साफ कर दिया है, लेकिन साथ ही एक नई बहस को जन्म दे दिया है. आखिर आंकड़ों की दुनिया में कौन ज्यादा ताकतवर है? क्या बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह, साउथ के 'रॉकी भाई' यानी यश के स्टारडम के सामने टिक पाएंगे? चलिए, बॉक्स ऑफिस और ग्लोबल रिकॉर्ड्स के जरिए इस दिलचस्प तुलना को समझते हैं.
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की लंबी छलांग यश की कहानी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही प्रेरणादायक है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और 2007 में फिल्म 'जंबाडा हुदुगी' से बड़े पर्दे पर कदम रखा. साल 2008 उनके लिए काफी खास रहा, जब उन्होंने फिल्म 'मोग्गिना मनासु' में काम किया. इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात राधिका पंडित से हुई, जो बाद में उनकी लाइफ पार्टनर बनीं. उसी साल फिल्म 'रॉकी' रिलीज हुई और यहीं से उन्हें वो नाम मिला जो आज हर जुबान पर है 'रॉकिंग स्टार'.
इसके बाद यश ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'गूगली', 'राजा हुली', 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. लेकिन 2018 में आई 'KGF' ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया और अब 'टॉक्सिक' के जरिए वो एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं.
यश की टॉप 5 फिल्में (Worldwide Gross)
KGF: Chapter 2 - ₹1215+ करोड़ KGF: Chapter 1 - ₹250 करोड़ मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी - ₹50+ करोड़ मास्टरपीस - ₹32 करोड़ संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड - ₹30 करोड़

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












