
पीरियड्स में एक्ट्रेस ने शूट किया था 'धुरंधर' का गाना, खुलासे पर हुईं ट्रोल, बोलीं- शर्मिंदा नहीं
AajTak
आयशा खान ने अपनी लेटेस्ट बातचीत में बताया कि उनके पीरियड्स को लेकर 'नॉर्मल' कबूलनामे पर मिले रिएक्शन से वे शॉक्ड हैं. सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस का मानना है कि ज्यादातर ट्रोलिंग पुरुष यूजर्स की तरफ से हो रही है.
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के पॉपुलर डांस सॉन्ग 'शरारत' से देशभर में अलग पहचान बना ली है. इसमें आयशा को टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा के साथ देखा गया था. ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि सभी इसपर झूमने पर मजबूर हो गए. कुछ वक्त पहले ही आयशा खान ने खुलासा किया था कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे. इस खुलासे के बाद वो हुआ, जिसकी उम्मीद एक्ट्रेस ने नहीं की थी.
आयशा खान ने अपनी लेटेस्ट बातचीत में बताया है कि सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होने के बाद यूजर्स ने उनकी आलोचना की और उन्हें ट्रोल किया. आयशा ने कहा कि उनके इस 'नॉर्मल' कबूलनामे पर मिले रिएक्शन से वे शॉक्ड हैं. उनका मानना है कि ज्यादातर ट्रोलिंग पुरुष यूजर्स की तरफ से हो रही है.
पीरियड्स पर बात करने पर ट्रोल हुईं आयशा
एक्ट्रेस ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल जो भी आप करते या कहते हैं, सब कुछ मजाक, डार्क ह्यूमर और फन बन जाता है. यह अच्छी बात है कि आप हर चीज पर हंस सकते हैं. लेकिन हर चीज पर हंसना मजेदार नहीं होता. शायद मुझे एहसास भी नहीं हुआ, क्योंकि मेरे लिए यह इतना नॉर्मल है. हर महीने हम इस साइकिल से गुजरते हैं. पीरियड्स में हम बहुत सारी चीजें करते हैं.'
मोजो स्टोरी के Women of India समिट में आयशा खान ने याद किया कि 'शरारत' की गाने की शूटिंग पीरियड्स के दौरान करने की बात कहने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर इसके मीम्स छा गए थे. उन्होंने कहा, 'मेरा पीरियड्स पर होना अचानक नेशनल जोक बन गया.' जोक्स में वायरल मीम टेम्प्लेट 'पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर' वाले भी शामिल थे, जो मौजूदा गल्फ-ईरान संघर्ष को भी नहीं बख्श रहे.
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'हमें सच में अपने बेटों और भाइयों को एजुकेट करने की जरूरत है. मुझे यकीन है कि जोक्स पुरुषों के थे. यह बहुत बुरा था.' हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे रिएक्शन्स से एक सेकंड के लिए भी शर्मिंदा नहीं हुईं. आयशा ने कहा, 'मैं एक गर्व वाली महिला हूं. मैंने जो भी पीरियड्स के दौरान किया, उस पर मुझे बहुत गर्व है. आप पीरियड्स के बिना वह नहीं कर पाते. मैंने वह सब पीरियड्स में किया.'

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को खुशखबरी दी है. यूएस-ईरान संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसे होने के बाद वे भारत लौट आईं. उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' मैं घर वापस आ गई हूं.'











