
राजपाल यादव के लिए लगाई थी काम की गुहार, एक्टर के गुस्से पर सोनू सूद का आया रिएक्शन
AajTak
एक्टर सोनू सूद उन सेलेब्रिटीज में एक थे, जिन्होंने सबसे पहले राजपाल के सपोर्ट में खुलकर बात की. साथ ही फिल्ममेकर्स से उन्हें काम देने की अपील भी की. हालांकि सोनू की इस टिप्पणी से राजपाल खुश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार काम मांगने की जरूरत नहीं है.
फरवरी महीने में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर राजपाल यादव थे. राजपाल के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स और अन्य हस्तियों ने उनका सपोर्ट किया था. सभी ने एकजुट होकर उनके लिए आवाज उठाई. एक्टर सोनू सूद उन सेलेब्रिटीज में एक थे, जिन्होंने सबसे पहले राजपाल के सपोर्ट में खुलकर बात की. साथ ही फिल्ममेकर्स से उन्हें काम देने की अपील भी की. हालांकि सोनू की इस टिप्पणी से राजपाल खुश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार काम मांगने की जरूरत नहीं है.
राजपाल के लिए खुश हूं: सोनू सूद
पहले SCREEN को दिए इंटरव्यू में राजपाल ने कहा था, 'यह गलतफहमी दूर कर लीजिए कि मुझे बार-बार काम मांगना पड़ता है. और काम मांगने में कोई शर्म नहीं है. मैं अपनी नौकरी से जीता हूं, सिनेमा मेरा पैशन है, और मैं ऐसे काम करता हूं कि मुझे चार गुना ज्यादा काम मिलता है. मैं छुट्टियों में भी काम करता हूं. काम मुझे नहीं ढूंढता, पिछले 11 साल से यह मेरे साथ जी रहा है.'
हाल ही में HT City से बातचीत में सोनू सूद ने राजपाल की सख्त टिप्पणी पर रिस्पॉन्स दिया. उन्होंने कहा, 'मैं उनके लिए खुश हूं. मैंने नहीं कहा कि उन्हें काम चाहिए. मैंने कहा था 'उन्हें साइन करो और एडवांस पेमेंट दो क्योंकि वे इसके हकदार हैं'.'
सोनू ने क्या ट्वीट किया था?
जब राजपाल यादव तिहाड़ जेल में थे, तब सोनू ने एक्टर के सपोर्ट में ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, 'राजपाल यादव एक गिफ्टेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है. कभी-कभी जिंदगी अनफेयर हो जाती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की क्रूरता की वजह से. वे मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हमें, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, सहकर्मियों को एक साथ खड़ा होना चाहिए. एक छोटी साइनिंग अमाउंट, जो भविष्य के काम के लिए एडजस्टेबल हो, चैरिटी नहीं है, यह सम्मान है. जब हममें से कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. यही तरीका है जिससे हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से ज्यादा हैं.'

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को खुशखबरी दी है. यूएस-ईरान संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसे होने के बाद वे भारत लौट आईं. उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' मैं घर वापस आ गई हूं.'











