
बॉलीवुड की होली: जब रंगों के टैंकर में फेंके गए सुपरस्टार्स, जमती थी महफिल
AajTak
बॉलीवुड में एक ऐसा दौर था जब होली की पार्टी करने लगभग सभी सितारे राज कपूर के स्टूडियो पहुंच जाते थे. वहां शानदार तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता था. अमिताभ बच्चन भी अपने घर पर होली की महफिल जमाते थे. आइए, इस खास मौके पर उन पलों को एक बार फिर याद करते हैं...
देशभर में इन दिनों होली का माहौल बना हुआ है. हर साल सभी अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. बॉलीवुड में भी होली का जश्न मनाया जाता है. मगर आजकल अधिक्तर सभी सितारे अपने-अपने परिवार वालों के साथ इसे सेलिब्रेट करते हैं.
राज कपूर की फेमस 'आरके स्टूडियो' होली पार्टी
बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब लगभग हर बड़ा-छोटा सितारा एक ही जगह साथ मिलकर होली पार्टी करता था. वो दौर राज कपूर का था, जब उनके फेमस 'आरके स्टूडियोज' में धूमधाम से होली मनाई जाती थी.
राज कपूर की होली पार्टी के कई किस्से हमने सुने हैं. उनकी तीनों पीढ़ियों ने उस जश्न को अपनी आंखों से देखा और एक्सपीरियंस भी किया. दिवंगत ऋषि कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, सभी ने 'आरके स्टूडियोज' की होली पार्टी का जिक्र किया हुआ है. यहां तक कि ऋषि कपूर ने उन पार्टीज की फोटोज भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हुई हैं, जिसमें हम पूरे कपूर खानदान और बाकी बॉलीवुड सितारों को होली की मस्ती में झूमते हुए देख सकते हैं.
राज कपूर के पोते रणबीर ने एक बार 'आरके स्टूडियोज' की होली पार्टी के बारे में बात की थी, जिसे उन्होंने 'खतरनाक' भी बताया था. रणबीर ने कहा था कि जब वो बेहद छोटे थे, तब राज कपूर की होली पार्टी उन्हें काफी डराती थी. क्योंकि चारों तरफ शोर, हुड़दंग और रंगों को देखकर वो डर से जाते थे. एक्टर ने बताया था कि तब गुलाल नहीं, बल्कि पक्के रंगों से होली खेली जाती थी जिससे हर कोई डरावना लगने लगता था.
रणबीर ने इस दौरान ये भी बताया था कि राज कपूर की होली पार्टी में इतनी मस्ती और धमाल होता था कि जश्न कई दिनों तक चलता था. पार्टी में कई बार लोगों को ट्रकों में भी फेंक दिया जाता था, जो उनके मुताबिक मस्ती का हिस्सा हुआ करता था. हालांकि राज कपूर की होली पार्टी फिर अचानक बंद हो गई. क्योंकि पार्टी में अनजान लोग भी घुसने लगे जिससे सिक्योरिटी की टेंशन बढ़ने लगी.

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












