
Bollywood Holi 2026: धनश्री वर्मा ने फूलों से खेली होली-नेहा कक्कड़ संग मचाया धमाल, नई दुल्हन नूपुर सेनन ने पति को लगाया रंग
AajTak
Bollywood Holi 2026: बॉलीवुड सितारे भी इस समय होली के जश्न में डूबे हुए हैं. हर कोई रंगों में रंगा नजर आ रहा है. धनश्री वर्मा, नेहा कक्कड़ ने साथ मिलकर होली सेलिब्रेट की. कृति सेनन भी झूमती नजर आईं. देखें सितारों की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें...
Bollywood Celebrates Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड गलियारों में भी रंग खेले जा रहे हैं. परिवार और दोस्तों संग मिलकर सितारे होली के जश्न में डूबे हुए हैं. कहीं पार्टियांं चल रही हैं, तो कहीं गुझियों की खुशबू महक रही है. कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने शादी के बाद पहली होली मनाई. वहीं, धनश्री वर्मा का होली सेलिब्रेशन भी शानदार रहा. आइए देखते हैं सितारों ने किस तरह मनाया होली का जश्न.
धनश्री वर्मा की फूलों वाली होली
युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हर बार की तरह इस बार भी खास अंदाज में होली का जश्न मनाया. धनश्री ने रंगों से नहीं, बल्कि फूलों से होली खेली. उन्होंने अपने होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं.
धनश्री होली पर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ संग जश्न में डूबी दिखीं. उन्होंने नेहा संग गाने भी गाए और डांस भी किया. नेहा और धनश्री दोनों साथ में चहकती नजर आईं. धनश्री का होली सेलिब्रेशन बेहद धांसू रहा. होली पर धनश्री प्रिंटेड सूट में नजर आईं. लाइट ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में वो स्टनिंग लगीं. ब्लू सूट में नेहा कक्कड़ भी बेहद प्यारी लगीं.
बहन-जीजा संग कृति की होली

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












