
'सेक्रेड गेम्स' फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
AajTak
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है. वह अब ठीक हो रही हैं. इसके अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा. जानिए
'सेक्रेड गेम्स', 'ब्लैक वॉरंट' जैसी फेमस वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग के लिए फेमस एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया. जिससे उनके फैंस चिंतित हो उठे. एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें शुरुआती स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर है.
बुधवार को, राजश्री ने अपने हॉस्पिटल बेड से एक फोटो शेयर करके बताया कि उन्हें ग्रेड 1 इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) है. उन्होंने कहा कि इस कंडीशन का पता रूटीन चेक-अप के दौरान चला और जल्दी पता चल गया, जिससे उनके प्रोग्नोसिस में काफी सुधार हुआ. उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि उनकी सर्जरी हुई है और अब वह ठीक हो रही हैं.
एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने किया पोस्ट एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने पोस्ट कर लिखा, 'जैसा कि आप यह पढ़ रहे हैं, इसका मतलब है कि आखिरकार मुझे अपने माता-पिता को यह बताने की हिम्मत मिल गई है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS) ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर है. अब समय आ गया है कि आप सभी को पता चले.'
उन्होंने लिखा, 'खुशकिस्मती से हमें यह रूटीन चेकअप में जल्दी पता चल गया, जिससे हमें लड़ने का मौका मिला. बहुत सारे टेस्ट और सर्जरी एक रोलरकोस्टर राइड की तरह लगे, लेकिन मेरा यकीन मानिए, यह सभी का प्यार और अपनापन था, जिसने मुझे इससे बाहर निकाला और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघलकर एक अटूट ताकत बन गया. सभी के सपोर्ट से मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं.'
अंत में एक्ट्रेस ने लिखा, 'अब, मैं बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रही हूं और जल्द ही हॉस्पिटल से घर जा रही हूं. डॉ. का बहुत-बहुत धन्यवाद, उनकी एक्सपर्टीज़ और देखभाल ने इस सफर को बहुत आसान बना दिया. आपका प्यार सच में मेरी सबसे बड़ी दवा है। ठीक होने, उम्मीद और आने वाले सभी अच्छे दिनों की कामना करती हूं.'
एक्ट्रेक को मिला सपोर्ट एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस दोनों का सपोर्ट मिला. तिलोत्तमा शोम, छाया कदम और आदर्श गौरव जैसे एक्टर्स ने अपनी विशेज भेजीं. एक्टर-डांसर लॉरेन गॉटलिब ने कमेंट किया, 'आपको बहुत सारा प्यार भेज रही हूं, आप एक मज़बूत औरत हैं.' जबकि एक्टर आदर्श गौरव ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ और दुआएं.'

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












