
आवाज मिलते ही होली के गीत गाने लगी थीं हिंदी फिल्में, अब खोजने से भी नहीं मिलते ये गाने!
AajTak
पहली बार किस फिल्म में होली का गीत गाया गया था? इसके जवाब में इंटरनेट से लेकर ठीकठाक जानकारी रखने वाले लोग भी 1940 में आई फिल्म 'औरत' का नाम लेते हैं. मगर ये जवाब असल में गलत है. दरअसल फिल्मों ने जबसे बोलना सीखा, वो तभी से होली के गीत गा रही हैं.
होली आते ही होली गीतों की तलाश शुरू हो जाती है, जो अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के होली वाले गानों पर जाकर रुकती है. वैसे तो होली पर बहुत सारे पारंपरिक लोकगीत भी बहुत पॉपुलर हैं. लेकिन फिल्मों के होली गीत अब लगभग लोकगीतों की तरह अपनी जगह बना चुके हैं. जैसे- 'रंग बरसे', 'अंग से अंग लगाना' और 'होली खेले रघुबीरा' जैसे गानों को ही ले लीजिए.
लेकिन होली और फिल्मों से ऑब्सेस्ड कल्चर में एक हैरानी और विडंबना की बात है कि हम अपने सबसे शुरुआती फिल्मी होली गीत खो चुके हैं. हाल ये है कि इंटरनेट पर 'सबसे पहला फिल्मी होली गीत' की जानकारी भी गलत मिलने लगी है और अधिकतर लोगों तक यही पहुंच रही है.
हिंदी फिल्मों का पहला होली गीत हर साल होली पर ये जिक्र निकल आता है कि हिंदी फिल्मों का पहला होली गीत फिल्म 'औरत' (1940) में मिलता है. ये डायरेक्टर महबूब खान की वही फिल्म है, जिसका रीमेक करके उन्होंने 1957 में आइकॉनिक फिल्म 'मदर इंडिया' बनाई थी. 'मदर इंडिया' का गाना 'होली आई रे कन्हाई' आज भी होली पर खूब बजाया जाता है.
'मदर इंडिया' की तरह ही ऑरिजिनल फिल्म 'औरत' में भी स्क्रीन पर होली सेलिब्रेट की गई थी. म्यूजिक कंपोजर अनिल बिस्वास ने इस फिल्म के लिए दो होली गीत तैयार किए थे- 'जमुना तट श्याम खेलें होली' और 'आज होली खेलेंगे साजन के संग'. लेकिन पहले फिल्मी होली गीत पर 'औरत' का दावा सही नहीं है.
'औरत' 1940 की मई में रिलीज हुई थी. लेकिन उसी साल मार्च में एक फिल्म आई थी, जिसका टाइटल ही 'होली' था. कंपोजर खेमचंद प्रकाश ने इसमें होली का एक गाना 'फागुन की रुत आई रे' दिया था. सितारा देवी और अमृतलाल की आवाज में ये गाना आज भी उपलब्ध है. लेकिन 'पहले फिल्मी होली गीत' का दावा इससे पहले भी मौजूद है.
हिंदी फिल्मों की पहली महिला म्यूजिक कंपोजर्स में से एक सरस्वती देवी ने 1937 में आई फिल्म 'जीवन प्रभात' में एक होली गीत दिया था. होली के उत्साह को बेहतरीन अंदाज में कैप्चर करने वाले गाने 'होली आई रे कन्हाई ब्रिज के बसिया' में उन्होंने आवाज भी दी थी. ये गाना अभी भी यूट्यूब पर खोजने से मिल जाता है. लेकिन होली के जो गीत फिल्मों में सबसे पहले आए, वो अब मिलते भी नहीं.

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को खुशखबरी दी है. यूएस-ईरान संघर्ष के बीच अबू धाबी में फंसे होने के बाद वे भारत लौट आईं. उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी कहा. एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' मैं घर वापस आ गई हूं.'












