
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी
AajTak
छत्तीसगढ़ के रायपुर में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. आरोप है कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में TMC की सांसद महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की. मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने एक बयान में कहा कि अमित शाह का “सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए.” इस टिप्पणी ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है.
महुआ मोइत्रा के बयान को नफरत फैलाने वाला बताया गया यह मामला रायपुर के माना कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ. शिकायत स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो ने की. उनकी शिकायत में कहा गया है कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी से लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान हुआ है और ऐसा बयान समाज में नफरत फैलाने वाला है. साथ ही, इस तरह की भाषा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए भी खतरा बन सकती है.
शिकायतकर्ता का कहना है कि एक सांसद द्वारा इतना उत्तेजक और भड़काऊ बयान देना लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचाता है. उनका आरोप है कि यह बयान लोगों में आक्रोश भड़का सकता है, शांति भंग कर सकता है और समाज में वैमनस्य फैला सकता है.
महुआ मोइत्रा के खिलाफ मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की दो धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.
धारा 196 (BNS): समाज में दुश्मनी फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़ा प्रावधान. धारा 197 (BNS): संवैधानिक प्राधिकार के खिलाफ टिप्पणी, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए हानिकारक मानी जाती है.
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. FIR में यह भी कहा गया है कि मोइत्रा की कथित टिप्पणी से जनता में गुस्सा फैल सकता है, शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है और लोकतांत्रिक माहौल पर विपरीत असर पड़ सकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










