
TMC का मिशन त्रिपुरा, 15 सितंबर को बड़ी रैली, अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में हल्ला बोल
AajTak
पश्चिम बंगाल की जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी 15 सितंबर को एक बड़ी रैली करने जा रही है.
पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अपना विस्तार करने का मन बना लिया है. इसी कड़ी में पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी अब असम में अपने पैर पसार रही है. 15 सितंबर को टीएमसी त्रिपुरा में एक बड़ी रैली करने जा रही है, अभिषेक बनर्जी की अगुवाई में इस दौरान एक पदयात्रा भी निकाली जाएगी. तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता चंद्रामणि भट्टाचार्य, रिताब्रत बनर्जी समेत अन्य नेता कुछ दिनों से त्रिपुरा में ही हैं और पार्टी के इन इवेंट्स की तैयारियों में जुटे हैं. हाल ही में कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में आने वालीं सुष्मिता देव भी पार्टी के इस मिशन में जुट गई हैं और ज़मीन पर काम कर रही हैं. टीएमसी के सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी के निशाने पर इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की बिप्लब देव सरकार रहेगी. टीएमसी की इस रैली की थीम लोकतंत्र बचाओ होने जा रही है. ये रैली तब हो रही है जब हाल ही में अगरतला और आसपास के जिलों में हिंसा हुई थी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










