
Thomson के दो सस्ते QLED Smart TV लॉन्च, 20 हजार से कम में मिलेगी 50-inch की स्क्रीन
AajTak
Thomson ने दो नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है. ये दोनों ही टीवी JioTele OS पर काम करते हैं और इनका प्राइस कंपटीशन से काफी कम है. कंपनी 20 हजार रुपये से कम में 50-inch का टीवी ऑफर कर रही है. इन टीवी पर आपको OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा, जिन्हें आप JioStore से डाउनलोड कर सकेंगे. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Thomson ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है. खास बात ये है कि कंपनी के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी JioTele OS पर बेस्ड हैं. इस ऑपरेटिंग सिस्टम को जियो ने पिछले साल लॉन्च किया था, जो खास तौर पर बजट स्मार्ट टीवी के लिए तैयार किया गया है. इसमें आपको पर्सनाइज्ड एक्सपीरियंस मिलता है.
Flipkart Big Billion Days Sale से पहले कंपनी ने 50-inch और 55-inch के स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है. ये दोनों टीवी कॉम्पिटिटिव प्राइस पॉइंट पर आते हैं. दोनों ही मॉडल्स में QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इन स्मार्ट टीवी की कीमत और दूसरी खास बातें.
Thomson के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी 50-inch और 55-inch स्क्रीन साइज में मिलेंगे. दोनों में ही QLED 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 450 nits की ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है. इसमें आपको बेजल-लेस डिजाइन मिलेगा. दोनों ही टीवी मॉडल्स 48W के साउंड आउटपुट के साथ आते हैं.
इसमें Dolby Digital Plus का सपोर्ट मिलता है. Smart TV में Amlogic प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है. इनमें 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलता है. ये टीवी JioTele OS पर काम करते हैं. इनमें HelloJio वॉयस असिस्टेंट मिलता है, जो 10 भारतीय भाषाओं में काम करता है.
यह भी पढ़ें: घर की दीवार बन जाएगी Smart TV, बड़े काम का है ये सस्ता गैजेट
टीवी पर आपको OTT प्लेटफॉर्म और कंटेंट का रिकमेंडेशन मिलेगा. इस प्लेटफॉर्म पर आप 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं. इस पर जियो गेम्स और जियो स्टोर मिलेंगे. कनेक्टिविटी की बात करें, तो ये स्मार्ट टीवी डुअल बैंड Wi-Fi, HDMI, USB और स्क्रीन मिररिंग फीचर के साथ आएगा. कंपनी एक साल की वारंटी अपने टीवी पर दे रही है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










