
Theatre Release This Week: ‘दो दीवाने शहर में’ से ‘अस्सी’ तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाका करने आ रहीं ये 8 धांसू फिल्में, नोट कर लें रिलीज डेट
ABP News
Theatre Release This Week 16th To 22nd February: इस वीक थिएटर में बॉलीवुड से साउथ और हॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं जो आपको एंटरटेनमेंट की फुल डोज देंगी. पूरी लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं.
फरवरी महीने का तीसरा हफ्ता सिनेमालवर्स के लिए एंटरटनेमेंट की तगड़ी डोज लेकर आया है. दरअसल इस वीक थिएटर में दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी और दिलचस्प कोर्टरूम ड्रामा से लेकर मजेदार रीजनल मूवीज और हॉलीवुड सस्पेंस थ्रिलर तक कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में अगर आप इस वीकेंड मूवी देखने जा रहे हैं, तो आपके पास सिलेक्ट करने के लिए काफी ऑपश्न मौजूद रहने वाले हैं.चलिए यहां 16 से 22 फरवरी के बीच थिएटर में रिलीज हो रही फिल्मों की पूरी लिस्ट चेक कर लेते हैं.
दो दीवाने शहर में‘दो दीवाने शहर में’ में सिद्धांतु चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएगी. ये रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हो रही है. रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड और संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म मुंबई के दो अजीब मिलेनियल्स को दिखाएगी, जो खुद को एक्सेप्ट करने के लिए स्ट्रगल करते हुए प्यार पाते हैं. लीड जोड़ी के अलावा, फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, विराज गहलानी और संदीपा धर भी हैं.
अस्सीतापसी पन्नू एक और ज़बरदस्त ड्रामा के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं. ये फिल्म 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है. ये एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है जिसकी कहानी एक बहादुर वकील के इर्द-गिर्द घूमकी है जो कोर्ट में ताकतवर और खतरनाक लोगों का सामना करता है. फिल्म में न्याय, हिम्मत और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जैसे मुद्दों को दिखाया जाएगा. तापसी के अलावा, फिल्म में मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, रेवती, मोहम्मद जीशान अय्यूब, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा भी अहम रोल में हैं.

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












