The Matrix Resurrections: परफेक्ट शॉट के लिए Keanu Reeves-Carrie Anne ने 46वें फ्लोर से 19 बार लगाई छलांग
AajTak
57 वर्षीय किआनु और 54 वर्षीय कैरी का यह एक्शन सीन 19 बार शूट किया गया था. शो में किआनु से जब पूछा गया कि मेट्रिक्स फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट में क्या उन्होंने कोई क्रेजी चीज की थी. इस सवाल पर किआनु ने बताया 'बिल्डिंग से कूदना....मैं अंदाजा लगा रहा हूं कि शायद 46 माले.'
हॉलीवुड मूवी The Matrix Resurrections का बज बना हुआ है. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड स्टार किआनु रीव्य संग काम कर रही हैं. हाल ही में किआनु रीव्स ने 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में शिरकत की. इस दौरान किआनु ने बताया कि उन्हें और उनकी को-स्टार कैरी एन मॉस (Carrie-Anne Moss) को एक एक्शन सीन के लिए 46वें माले की बिल्डिंग से छलांग लगानी पड़ी थी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












