
The Kerala Story 2: लिप लॉक सीन किए कम, रेप विजुअल्स भी घटाए, जानें- CBFC ने ‘द केरला स्टोरी 2 में और क्या-क्या किए बदलाव
ABP News
The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में सीबीएफसी ने 16 कट लगाए हैं.
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ इस शुक्रवार, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इस अपकमिंग फिल्म ने अपने चौंकाने वाले और विवादित कंटेंट की वजह से पहले ही काफी बज क्रिएट कर लिया गै. आमतौर पर, ऐसी फिल्मों में अक्सर झकझोर देने वाला कंटेंट होता है और इसलिए, ये सिर्फ़ बड़ों के देखने के लिए होती हैं. इसलिए, यह ट्रेड और इंडस्ट्री के लिए एक सरप्राइज़ था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफ़िकेट के साथ पास कर दिया. हालांकि सीबीएफसी ने फिल्म में 16 कट लगाने के लिए कहा है. जानते हैं ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ में कौन-कौन से बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं.
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ में लगे 16 कटबता दें कि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएफसी ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ में 16 कट या बदलाव करने को कहा है.
कितना है ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का रन टाइमये बदलाव किए जाने के बाद, द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को 16 फरवरी को सेंसर सर्टिफिकेट दे दिया गया. सेंसर सर्टिफिकेट पर बताई गई फिल्म की लंबाई 131.24 मिनट है. यानी द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड 2 घंटे, 11 मिनट और 24 सेकंड लंबी है.
‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ कब होगी रिलीज? द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड को विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया है और कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं. ये 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.













