
Thane News: ठाणे में एक बिल्डिंग से टकराकर ट्रक पलटा, हादसे में एक लड़के की मौत, 6 घायल
AajTak
ठाणे में सीमेंट मिक्सर ट्रक एक बिल्डिंग से टकराकर पलट गया. इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सीमेंट मिक्सर ट्रक बिल्डिंग से टकराकर पलट गया. इस हादसे में एक किशोर लड़के की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा शनिवार रात करीब 8:30 बजे हुआ था.
ठाणे नगर निगम क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के चीफ यासीन तडवी ने बताया कि घटना सम्राट नगर में रात करीब 8:30 बजे हुई. उन्होंने कहा, "सीमेंट मिक्सर ट्रक के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक परिसर की दीवार को तोड़ता हुआ पलट गया. इस घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से 14 वर्षीय नसीर शेख नाम के लड़के की मौत हो गई और अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य अभियान चलाया गया था.
शाहपुर इलाके में गिरी थी गर्डर मशीन
इससे पहले ठाणे के शाहपुर इलाके में एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 लोगों की मौत हुई थी. यह हादसा समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माणकार्य के दौरान हुआ था. यहां पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान 100 फीट की ऊंचाई से गर्डर मशीन गिरी थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











