
Telegram एक अरब से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड, भारत में सबसे ज्यादा
AajTak
Telegram लेटेस्ट ऐप है जिसने ग्लोबली 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है. ये डेटा सेंसर टावर ने शेयर किया है. ये ऐप 2013 से उपलब्ध हुआ है और मार्केट में इसका कड़ा मुकाबला WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर से है.
Telegram लेटेस्ट ऐप है जिसने ग्लोबली 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है. ये डेटा सेंसर टावर ने शेयर किया है. ये ऐप 2013 से उपलब्ध हुआ है और मार्केट में इसका कड़ा मुकाबला WhatsApp और फेसबुक मैसेंजर से है. वॉट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी विवाद के समय से ये ऐप ज्यादा हाइलाइट हुआ और इसे काफी ग्रोथ भी मिली थी. सेंसर टावर ने कहा कि Telegram ने दुनियाभर में 1 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पहली बार शुक्रवार 27 अगस्त को पार किया. इस लिस्ट में जो दूसरे ऐप्स शामिल हैं, उनके नाम WhatsApp, Messenger, Facebook, Instagram, Snapchat, Spotify और Netflix हैं. सेंसर टॉवर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत टेलीग्राम के लिए सबसे बड़े इंटरनेट बाजार के रूप में उभरा. यहां से लगभग 22 प्रतिशत लाइफटाइम इंस्टॉल मिले हैं. भारत के बाद ऐप के लिए रूस और इंडोनेशिया दो प्रमुख बाजार रहे, जहां से इसे अपने कुल इंस्टॉल का क्रमशः 10 प्रतिशत और 8 प्रतिशत इंस्टॉल मिला है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










