
Tech Wrap: यहां जानें शनिवार की 5 बड़ी खबरें, ऐसा रहा टेक जगत का हाल
AajTak
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर... Amazon ने भारत में 1 महीने वाला Prime सब्सक्रिप्शन किया बंद, फ्री ट्रायल भी नहीं मिलेगा ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने भारत में अपने मंथली प्राइम मेंबरशिप को बंद कर दिया है. अब कंपनी केवल तीन महीने वाले और एक साल वाले प्लान को ऑफर कर रही है. ऐमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 129 रुपये से होती थी. कंपनी ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम का पालन करते हुए हटा दिया गया है. Amazon की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV भारत में लॉन्च, देखने मिलेंगे ढेरों कंटेंट्स ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने भारत में एक miniTV नाम की एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया है. ये ऐड-सपोर्टेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जो ऐमेजॉन शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध है और पूरी तरह से फ्री है. कंपनी ने जानकारी दी है कि फिलहाल इसे केवल भारत में लॉन्च किया गया है.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











