
Team India Test Record in Manchester: 89 साल से मैनचेस्टर में जीत को तरस रही टीम इंडिया, गिल-गंभीर की चिंता बढ़ाएंगे ये आंकड़े
AajTak
Team India Test Record Old Trafford, Manchester: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है. 5 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है. यानी सीरीज पर कब्जा जमाने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है.
Team India Test Record Old Trafford, Manchester: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है. 5 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है. यानी सीरीज पर कब्जा जमाने के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है. लेकिन मैनचेस्टर में टीम इंडिया के आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं.
भारत ने अब तक ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 5 मुकाबले ड्रॉ रहे, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा. अब तक भारत को इस ऐतिहासिक मैदान पर कोई टेस्ट जीत नसीब नहीं हुई है.
ऐसा रहा है भारत का सफर
भारत ने यहां पहला टेस्ट 25 जुलाई 1936 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जब टीम का नेतृत्व महाराज विजयनगरम (विज्जी) ने किया था. उस मैच में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने शतक लगाए, लेकिन वॉली हैमंड की 167 रनों की पारी की वजह से मैच ड्रॉ रहा.
भारत का सबसे खराब टेस्ट प्रदर्शन इस मैदान पर 1952 में देखने को मिला जब पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 58 रन पर सिमट गई थी. वहीं, सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर 432 रन भारत ने 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया, जिसमें मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने शानदार 179 रनों की पारी खेली थी. दिलीप दोशी का 6/102 (1982) इस मैदान पर भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें: '...वो असहज हो जाते हैं', महिला क्रिकेटर ने शुभमन गिल को लेकर किया बड़ा दावा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










