
Team India Squad For Champions Trophy: शमी IN, सैमसन OUT... चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, इन्हें मिल सकती है जगह?
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का जल्द ऐलान होगा. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 12 जनवरी रखी है. यानी इस डेट तक में सभी 8 देशों को अपनी-अपनी टीमें चुन लेनी है.
Team India Predicted Squad For Champions Trophy 2025: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही वक्त बचा है. अबकी बार यह टूर्नामेंट 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत पाकिस्तान और दुबई में खेला जाना है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा. भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगी.
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम सेलेक्शन पर नजरें
चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टीम घोषित करने की डेडलाइन 12 जनवरी (रविवार) रखी है. यानी इस डेट तक में सभी 8 देशों को अपनी-अपनी टीमें चुन लेनी हैं. भारतीय फैन्स को भी अपनी टीम के चुने जाने का बेसब्री से इंतजार है. भारतीय चयनकर्ता तो टीम चुनेंगे ही, उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कौन से वे खिलाड़ी हैं, जिन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मौका मिल सकता है.
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. वहीं शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं. यशस्वी जायसवाल भी चयन के दावेदार हैं, मगर वनडे क्रिकेट में शुभमन का रिकॉर्ड शानदार हैं. ऐसे में यशस्वी को निराशा हाथ लग सकती है. श्रेयस अय्यर की भी टीम में जगह तय लग रही है, जो घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं.
नीतीश को मिल सकता है अच्छे प्रदर्शन का इनाम

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











