
Team India: Ravichandran Ashwin ने सेलिब्रेट की शादी की 10वीं एनिवर्सरी, वाइफ के लिए लिखा ये पोस्ट
AajTak
मौजूदा वर्ल्ड कप में रविचंद्रन अश्विन ने चार साल बाद टी20 टीम में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान अश्विन ने कुल तीन मुकाबलों में भाग लिया और 10.50 की औसत से छह विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 एवं टेस्ट सीरीज के लिए भी अश्विन को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की शादी की आज (13 नवंबर) 10वीं सालगिरह है. अश्विन ने इस खास मौके पर अपनी वाइफ प्रीति नारायण के संग इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. शेयर की गई तस्वीर में दोनों अपने हाथ में सॉफ्टी आइसक्रीम लिए हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को देखकर लगता है कि दोनों किसी गार्डन में मौजूद हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











