
Team India Playing 11, Ind Vs Sa: कोहली की वापसी से इस प्लेयर की छुट्टी, ये है भारत की प्लेइंग-11
AajTak
विराट कोहली पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, ऐसे में उनकी टीम में वापसी हुई है. विराट के वापस आने से हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा है. वहीं, मोहम्मद सिराज चोट की वजह से प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है.
Team India Playing 11, Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट की शुरुआत हो गई है. दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैच की सीरीज का ये आखिरी मुकाबला है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. विराट कोहली पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, ऐसे में उनकी टीम में वापसी हुई है. विराट के वापस आने से हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा है. वहीं, मोहम्मद सिराज चोट की वजह से प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है. ऐसे में उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिला है, पहले उम्मीद लग रही थी कि ईशांत शर्मा को जगह मिल सकती है. भारत की प्लेइंग-11: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव. A look at #TeamIndia's Playing XI for the third Test 🔽 Follow the game here - https://t.co/rr2tvBaCml #SAvIND pic.twitter.com/7Z8Ms8a82w

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












