
Team India in Semifinal Women Asia Cup: शेफाली वर्मा की आंधी में उड़ी नेपाल टीम... जीत की हैट्रिक से एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत
AajTak
Team India in Semifinal Women Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर एशिया कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपना तीसरा मैच मंगलवार (23 जुलाई) को नेपाल के खिलाफ खेला. यह मैच भारतीय टीम ने 82 रनों के अंतर से जीत लिया. मैच में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी.
Team India in Semifinal Women Asia Cup: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपना तीसरा मैच मंगलवार (23 जुलाई) को नेपाल के खिलाफ खेला.
यह मैच भारतीय टीम ने 82 रनों के अंतर से जीत लिया. मैच में भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी. उन्होंने 48 गेंदों पर 81 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
गेंदबाजी में दीप्ति ने दिखाया कमाल
यह मुकाबला श्रीलंका के दांबुला में खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 178 रन बनाए. टीम के लिए शेफाली ने 81 रनों की पारी में 1 छक्का और 12 चौके जमाए. उनके अलावा डी हेमलता ने 47 और जेमिमाह रोड्रिग्ज ने नाबाद 28 रन बनाए. नेपाल के लिए सीता राणा ने 2 विकेट झटके.
इसके बाद 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 9 विकेट पर 96 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा दिया. टीम के लिए कोई भी प्लेयर 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. सबसे ज्यादा 18 रन ओपनर सीता राणा ने ही बनाए हैं. जबकि भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को 2-2 विकेट मिले.
भारत और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












