
Team India Batting Position No. 4: भारत को मिला नंबर-4 का बल्लेबाज तिलक वर्मा, वेस्टइंडीज में मचा चुका गदर
AajTak
वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है. मगर अब तक टीम इंडिया को नंबर-4 पोजिशन के लिए परफेक्ट बल्लेबाज नहीं मिल सका. मगर टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा ने टीम मैनेजमेंट को एक शानदार ऑप्शन दिया है...
Tilak Varma team india Batting Position No. 4: भारतीय टीम के लिए वेस्टइंडीज दौरा मिला-जुला रहा है. हाल ही में खत्म हुए इस दौरे पर भारतीय टीम ने 2 टेस्ट की सीरीज 1-0 से जीती. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. मगर 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 2-3 से हार झेलनी पड़ी.
इसी हार के साथ टीम इंडिया ने दौरा खत्म किया. मगर इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए एक बात जो सबसे अच्छी रही है, वो मिडिल ऑर्डर में नंबर-4 के बल्लेबाज की है. दरअसल, 20 साल के तिलक वर्मा ने इस दौरे पर टी20 मैच के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और धमाल मचा दिया. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में आकर तेज तर्रार पारियां खेली और टीम को जीत दिलाई.
वेस्टइंडीज में धमाल मचा चुके तिलक
टी20 सीरीज के 4 मैचों में तिलक ने नंबर-4 पर बैटिंग की. जबकि एक मैच में नंबर-3 पर उतरे थे. तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 57 की ऐवरेज से 173 रन बनाए. इस तरह उन्होंने भारतीय मैनेजमेंट का सिरदर्द थोड़ा कम किया. यानी अब टीम मैनेजमेंट वनडे में भी तिलक को मिडिल ऑर्डर में, खासकर नंबर-4 पर आजमाने का ऑप्शन मिल गया है.
भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में अपने ही घर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. मगर इससे ठीक पहले वनडे फॉर्मेट में एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलना है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास तिलक वर्मा को वनडे में भी आजमाने का सुनहरा मौका है.
श्रेयस की दमदार वापसी पर टिकी निगाहें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










