
Teacher's Day को बनाएं खास, इन स्पेशल मैसेज से दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
AajTak
Teacher's Day wishes in Hindi: देश भर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher's Day) मनाया जाता है. शिक्षक दिवस के मौके पर लोग अपने गुरु, शिक्षक या टीचर्स को गिफ्ट्स एवं उपहार देकर स्पेशल महसूस कराते हैं. इस मौके पर आप अपने गुरु एवं शिक्षक को Facebook, WhatsApp, पर स्पेशल मैसेज भेजकर टीचर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Teacher's Day Wishes in Hindi: बच्चे का पहला गुरु मां-बाप को गुरु माना गया है. इसके बाद जब बच्चा स्कूली शिक्षा के लिए विद्यालय जाता है तो शिक्षक उसे सब्जेक्ट का ज्ञान देने के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शित करते हैं. अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है. देश के पहले उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति, दार्शनिक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने गुरु, शिक्षक या टीचर्स को गिफ्ट्स एवं उपहार देकर स्पेशल महसूस कराते हैं. इस मौके पर आप अपने गुरु एवं शिक्षक को Facebook, WhatsApp, पर स्पेशल मैसेज भेजकर टीचर्स डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल लाख कीमती धन भला गुरु हैं मेरे अनमोल Happy Teachers Day 2023
> अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते कभी प्यार से कभी डांट से जीवन जीना हमें सिखाते Happy Teachers Day
> जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान जो करता है वीरों का निर्माण जो बनाता है इंसान को इंसान ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










