
Target Killings in Kashmir: कश्मीर में खौफ का माहौल... 26 दिन में आतंकियों की गोली के शिकार बने 10 परिवारों की कहानी
AajTak
Target Killings in Kashmir: कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स का सिलसिला जारी है. सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर, टीवी आर्टिस्ट, बैंक मैनेजर को आतंकी अपना निशाना बना रहे हैं.
Target Killings in Kashmir: कश्मीर में फिर से हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं. आतंकी लगातार आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, खासकर उन्हें जो गैर-कश्मीरी और गैर-मुस्लिम हैं. कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या मरने के लिए तैयार रहने की धमकी दी जा रही है. 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं सामने आने के बाद अब वहां से पलायन भी शुरू हो गया है.
लगातार हो रही टारगेट किलिंग की घटनाओं से कश्मीरी हिंदुओं में इस बात का डर है कि 'पता नहीं, कौन, कब, कहां से गोली मार दे.' सुरक्षाबल मुस्तैद है. कई आतंकी मारे भी जा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके टारगेट किलिंग की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं.
गुरुवार को एक ही दिन में तीन लोगों को टारगेट किया गया. इनमें से दो की मौत हो गई. सुबह कुलगाम में राजस्थान के रहने वाले विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. शाम को बड़गाम में ईंट भट्टे में काम कर रहे दो प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें एक की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें-- हाइब्रिड आतंकी, शॉर्ट रेंज पिस्टल का इस्तेमाल... कश्मीर में हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए दहशतगर्दी का नया प्लान
26 दिन में जिन 10 की हत्या हुई, वो कौन थे?
पहली हत्या

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










