
T20 World CUP 2022: श्रीलंका नहीं... इस टीम को मिली भारत के ग्रुप में एंट्री, सुपर-12 में होगा मुकाबला
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक मुकाबले में यूएई ने नामीबिया को सात रनों से शिकस्त दी. नामीबियाई टीम की हार के साथ ही नीदरलैंड ने सुपर-12 स्टेज में प्रवेश कर लिया है. खास बात यह है कि नीदरलैंड भारत के ग्रुप में आ गई हैं. ऐसे में भारत और नीदरलैंड के बीच अब 27 अक्टूबर को मुकाबला होने जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. गुरुवार को खेले गए क्वालिफाइंग राउंड ग्रुप-ए के मुकाबले में यूएई ने नामीबिया को सात रनों से हरा दिया. इस हार के साथ ही नामीबिया की टीम जहां प्रतियोगिता से बाहर हो गई. वहीं नीदरलैंड और श्रीलंका ने सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है. यूएई की टीम पहले ही प्रतियोगिता से आउट हो गई थी.
नीदरलैंड ने क्वालिफाइंग राउंड-1 के ग्रुप-ए में श्रीलंका के बाद दूसरा स्थान हासिल किया. इसके चलते उसे सुपर-12 स्टेज के ग्रुप-2 में एंट्री मिली है जिसमें भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश की टीमें शामिल है. इसके साथ भारत से नीदरलैंड का मुकाबला 27 अक्टूबर को होना तय हो चुका है. इस ग्रुप-2 में एक और टीम की भी एंट्री होगी जिसका फैसला 21 अक्टूबर को होने वाले ग्रुप-बी के क्वालिफाइंग मैचों के बाद होगा.
श्रीलंका ने की ग्रुप-1 में एंट्री
श्रीलंका टीम की बात करें तो उसने क्वालिफाइंग राउंड-1 में अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है जिसके चलते वह सुपर-12 स्टेज के ग्रुप-1 में पहुंची है. उस ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान की टीम पहले से ही शामिल है. ग्रुप-1 में भी आने वाली एक टीम का फैसला 21 अक्टूबर को होने वाले ग्रुप-बी के क्वालिफाइंग मैचों के बाद ही होगा.
ऐसा रहा दोनों टीमों का मुकाबला...
पहले बैटिंग करते हुए यूएई ने तीन विकेट पर 148 रन बनाए थे. मुहम्मद वसीम ने 41 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली थी, जिसमें तीन छक्के और एक चौके शामिल रहे. इसके अलावा सीपी रिजवान ने 43 और बासिल हमीद ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया. जवाब में डेविड वीसे के 55 रनों के बावजूद नामीबियाई टीम आठ विकेट पर 141 रन ही बना पाई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









