
T20 World Cup 2022: 'वह टीम के लिए कुर्बानी नहीं दे सकता', पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को लेकर मचा बवाल
AajTak
जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम दिग्गज क्रिकेटर्स के निशाने पर आ गए हैं. अब पाकिस्तान टीम के दो पूर्व कप्तानों वकार यूनुस और वसीम अकरम ने बाबर आजम पर हमला बोला है. दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि बाबर आजम ओपनिंग करने पर अड़े हुए हैं जिसके चलते टीम कोई प्रयोग नहीं कर पा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान को जिम्बाब्वे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद से ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम दिग्गज क्रिकेटर्स के निशाने पर हैं. अब पाकिस्तान टीम के दो पूर्व कप्तानों वकार यूनुस और वसीम अकरम ने बाबर आजम को खरी-खोटी सुनाई है. दोनों खिलाड़ियों का मानना है कि बाबर आजम ओपनिंग करने पर अड़े हुए हैं जिसके चलते टीम प्रयोग नहीं कर पा रही है.
वकार यूनुस ने कहा, 'टी20 में बल्लेबाजी करने के लिए सबसे आसान जगह ओपनिंग है. आपने पिछले दो वर्षों में किसी और को यहां नहीं खेलने दिया. मैं मिस्बाह उल हक से पहले भी इस बारे में चर्चा कर चुका हूं कि क्यों न आप कुछ नया करने की कोशिश करें? आपने गेंदबाजी में एक्सपेरिमेंट किए हैं, बल्लेबाजी में हमने मध्यक्रम के साथ काफी प्रयोग किए हैं. लेकिन सलामी बल्लेबाज वही रहे और उन्होंने एक साथ 14-15 ओवर बल्लेबाजी की.'
रन बनाने का तरीका भी हार की वजह: वकार
वकार यूनुस ने आगे बताया, 'कभी-कभी एक कप्तान और लीडर के रूप में आप अपना स्थान छोड़ देते हैं. उदाहरण के लिए आप हैदर अली से ओपन करवा सकते हैं जो मिडिल ऑर्डर में फ्लॉप रहे हैं. हमने कभी कोशिश नहीं की, इसलिए हम संघर्ष कर रहे हैं. हम उनके रन बनाने के तरीके के कारण भी हारते हैं. नंबर-1 और नंबर-2 बनना कोई बड़ी बात नहीं है, महत्वपूर्ण बात उन रनों को बनाकर टीम के लिए जीत हासिल करना है.'
क्लिक करें- टीम इंडिया के भरोसे पाकिस्तान... बाबर ब्रिगेड को डरा रहा होगा ये खौफनाक रिकॉर्ड
वसीम अकरम ने कही ये बात

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










