
T20 World Cup: शोएब मलिक के पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम में ना होने पर भड़के शाहिद आफरीदी
AajTak
पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. शोएब मलिक को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जिसके बाद शाहिद आफरीदी खफा हो गए हैं. शाहिद का कहना है कि शोएब जैसे सीनियर प्लेयर का टीम के साथ होना काफी फायदेमंद हो सकता था.
टी-20 वर्ल्डकप के लिए लगभग सभी बड़ी टीमों का ऐलान कर दिया गया है. भारत ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान किया है, हाल ही में पाकिस्तान ने अपनी टीम घोषित की तो उसपर काफी हंगामा हुआ. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी टीम सेलेक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्होंने टीम में शोएब मलिक के ना शामिल होने पर निशाना साधा है. समां टीवी से बात करते हुए शाहिद आफरीदी ने कहा कि शोएब मलिक ने दुनियाभर में टी-20 क्रिकेट खेला है, लगातार उनका प्रदर्शन बेहतर ही रहा है. बाबर आजम अगर उन्हें टीम में लेते तो काफी फायदेमंद होता. भले ही शोएब मलिक प्लेइंग-11 में ना होते, लेकिन उनकी मौजूदगी काफी फायदेमंद साबित होती. शाहिद आफरीदी ने कहा कि अगर वह प्लान का हिस्सा थे ही नहीं, तो सेलेक्टर्स को उन्हें काफी पहले बता देना चाहिए था. आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के सीनियर प्लेयर मोहम्मद हफीज ने भी रिटायरमेंट लिया था, ऐसे में शोएब मलिक ही ऐसे प्लेयर हैं जिनके पास काफी अनुभव है. शोएब मलिक के टी-20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 124 टी-20 मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 2435 रन हैं. जबकि 25 विकेट भी हैं, मिडिल ऑर्डर में आकर पारी को संभालना हो या फिर तेज़ तर्रार रन बनाना हो पिछले कुछ वक्त में शोएब मलिक ने बतौर टी-20 प्लेयर काफी इम्प्रूव किया है.टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर.ट्रेवलिंग रिजर्व: मोहम्मद हारिस, फखर जमां और शाहनवाज दहानी.टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान- • 23 अक्टूबर बनाम भारत • 27 अक्टूबर बनाम B1 • 30 अक्टूबर बनाम A2 • 3 नवंबर बनाम साउथ अफ्रीका • 6 नवंबर बनाम बांग्लादेश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











