
T20 WC, Ind Vs Sco: धमाकेदार जीत के साथ प्वाइंट टेबल में Team India ने लगाई छलांग, जानें क्या कहता है NRR का गणित
AajTak
अफगानिस्तान को हराने के बाद अब भारत ने स्कॉटलैंड पर भी बड़ी जीत हासिल की है. दो धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का नेट-रनरेट भी बेहतर हो गया है, ऐसे में अब सेमीफाइनल की उम्मीद फिर से जगने लगी है. लेकिन क्या ये रास्ता इतना आसान है, इसको भी समझना होगा.
T20 WC, Ind Vs Sco: टी-20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने ज़बरदस्त वापसी की है. अफगानिस्तान को हराने के बाद अब भारत ने स्कॉटलैंड पर भी बड़ी जीत हासिल की है. दो धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का नेट-रनरेट भी बेहतर हो गया है, ऐसे में अब सेमीफाइनल की उम्मीद फिर से जगने लगी है. लेकिन क्या ये रास्ता इतना आसान है, इसको भी समझना होगा. टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को सिर्फ 85 रनों पर ऑलराउट कर दिया था. भारत को न्यूजीलैंड के नेट-रनरेट से आगे निकलने के लिए इस टारगेट को 53 बॉल में, अफगानिस्तान के नेट-रनरेट से आगे निकलने के लिए 43 बॉल में टारगेट को पार करना था. टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और सिर्फ 7 ओवर के अंदर ही कर लिया. टीम इंडिया की स्कॉटलैंड पर इस जीत के साथ ग्रुप-2 की प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. खास बात ये है कि भारत का नेट-रनरेट अब अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से भी बेहतर हो गया है. यानी अगर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए नेट-रनरेट पर बात आती है, तब टीम इंडिया को काफी फायदा हो सकता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










