
T20 WC, Ind Vs Pak: आ गई महामुकाबले की घड़ी, PAK से भिड़ेगी विराट ब्रिगेड, मिशन वर्ल्डकप का होगा आगाज
AajTak
T20 WC, Ind Vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टी-20 वर्ल्डकप का सुपर-12 राउंड मुकाबला खेला जाना है. लंबे वक्त के बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, ऐसे में हर किसी की इस मैच पर नज़र है.
T20 WC, Ind Vs Pak: भारतीय टीम रविवार को टी-20 वर्ल्डकप में अपने मिशन की शुरुआत करेगी. भारत का पहला मुकाबला ही पड़ोसी टीम पाकिस्तान के साथ है. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा, ऐसे में इस बड़े गेम पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है, जबकि पाकिस्तान की टीम इस बार बाबर आजम की अगुवाई में खेल रही है. टीम इंडिया का पलड़ा भारी, PAK भी तैयार भारतीय टीम इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस वर्ल्डकप को जीतना चाहेगी. सुपर-12 राउंड के इस मुकाबले से पहले भारत ने दो वॉर्म-अप मैच खेले थे, जिनमें दोनों में जीत हुई थी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम को मात दी थी. ऐसे में टीम इंडिया पूरे जोश के साथ पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











