
T20 WC, Aus Vs Pak: सेमीफाइनल से पहले बढ़ी PAK की चिंता, शोएब मलिक-रिजवान को फ्लू, प्रैक्टिस में नहीं लिया हिस्सा
AajTak
टी-20 वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले पाकिस्तान के दो फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों की तबीयत बिगड़ गई है.
T20 WC, Aus Vs Pak: टी-20 वर्ल्डकप में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान के लिए इस महामुकाबले से पहले चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है. फॉर्म में चल रहे शोएब मलिक और मोहम्मद रिजवान को फ्लू हो गया है, जिसकी वजह से मैच से पहले दोनों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरफराज अहमद और हैदर अली को रिप्लेसमेंट के तौर पर तैयार रखा गया है जो पहले से ही स्क्वॉड का हिस्सा थे. हालांकि, शोएब मलिक और मोहम्मद रिजवान का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है लेकिन डॉक्टर ने अभी भी आराम की सलाह दी है. दोनों को लेकर मैच से पहले अंतिम फैसला हो सकता है. ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े मैच से पहले पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी है. मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक दोनों ही इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं, शोएब मलिक ने तो आखिरी मैच में 18 बॉल में 54 रनों की शानदार पारी खेली थी. 🇵🇰 #WeHaveWeWill pic.twitter.com/uEUOotIXJp

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










