
T20 WC 2026: धमकी से सहमति तक, बायकॉट ड्रामा कैसे खत्म हुआ? जानिए उस मीटिंग की कहानी, जहां पलटा पाकिस्तान
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला तय शेड्यूल अनुसार कोलंबो में खेला जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मैच खेलने की मंजूरी दी. ICC ने बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया और भविष्य में उसे ICC इवेंट की मेजबानी का आश्वासन दिया.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाले मैच का रास्ता साफ हो चुका है. कोलंबो में होने वाला यह महामुकाबला अपने तय शेड्यूल के अनुसार खेला जाएगा. रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद यह फैसला सामने आया.
रिपोर्टों के मुताबिक ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा, ICC डायरेक्टर/एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य मुबाशिर उस्मानी 8-9 फरवरी, 2026 को लाहौर में PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिले, ताकि गतिरोध को सुलझाया जा सके. बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने भी शिरकत की.
इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी. रविवार को दिन में पहले यह रिपोर्ट आई थी कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं. जिस पर सोमवार (9 फरवरी) को जाकर इस बात पर ICC की ओर से पुष्टि हुई कि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलेगा.
ICC ने एक बयान जारी कर कन्फर्म किया है कि पाकिस्तान अपने सभी तय ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 मैचों में हिस्सा लेगा, जिसमें 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ उनका मैच भी शामिल है.
बाद में PCB के प्रवक्ता आमिर मीर ने बयान जारी किया. ICC की प्रेस रिलीज के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने का निर्देश दिया है.यह बयान सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया.
गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार की सलाह के बाद PCB ने मैच के बायकॉट की चेतावनी दी थी, लेकिन लंबी चली त्रिपक्षीय बैठक के बावजूद पाकिस्तान को किसी तरह की ठोस रियायत या लाभ नहीं मिला.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











