
T20 WC 2022 Semifinal Scenario: तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत? ग्रुप-1 की लड़ाई में ऐसे दिलचस्प हुआ गणित
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया सेमीफाइनल की ओर बढ़ती दिख रही है. भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में किससे हो सकता है, इसका हिसाब अभी से लगाया जाने लगा है. ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए तीन टीमें रेस में हैं.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 अपने अंत की ओर है और अब चीज़ें कन्फ्यूज़ करने वाली हो रही हैं. सेमीफाइनल की रेस में कौन-सी टीम बाजी मारेगी, किस टीम का पत्ता कट जाएगा अब यही गणित हर क्रिकेट फैन के दिमाग में चल रहा है. इंग्लैंड ने मंगलवार को न्यूजीलैंड को मात दी, इसके बाद भारत के नज़रिए से चीज़ें और भी बदल गई हैं.
भारतीय फैन्स अब इस गणित को देख रहे हैं कि टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो उसके सामने कौन-होगा. अगर मंगलवार तक के समीकरणों को देखें तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भी मुकाबला हो सकता है, क्योंकि जिस हिसाब से आगे बढ़ी हैं उससे ग्रुप-1 में हलचल काफी ज्यादा है.
ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? ग्रुप ऑफ डेथ माने गए ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 3 टीमों में भिड़ेंगी. न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब सेमीफाइनल की रेस में हैं, इनमें न्यूजीलैंड का पहुंचना सबसे आसान है. क्योंकि वह सिर्फ एक जीत दूर है, जबकि असली लड़ाई इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी.
अगर इंग्लैंड आखिरी मैच में अच्छे अंतर से श्रीलंका को हरा देता है और दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हराता है, तब नेट-रनरेट के आधार पर टीमों का चयन होगा कि कौन-सेमीफाइनल में जाएगा. यानी इस बार भी अंत में नेट-रनरेट ही सबसे बड़ा विजेता बनकर आ सकता है, जो टीमों के लिए चिंता का विषय बनेगा.
सेमीफाइनल का समीकरण • ग्रुप-1 का टॉपर बनाम ग्रुप-2 का नंबर-2 • ग्रुप-2 का टॉपर बनाम ग्रुप-1 का नंबर-2
किससे भिड़ेगा भारत? टीम इंडिया अभी ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर है, तीन मैच में 2 जीत और एक हार के साथ टीम इंडिया के कुल 4 प्वाइंट हैं. भारत को अभी बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने हैं, ऐसे में अगर आखिरी दो मैच में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो उसके 8 प्वाइंट होंगे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










