
T20 WC 2022: क्या पर्थ में रविवार को SA के खिलाफ होगी रनों की बारिश? वर्ल्ड चैंपियन सुनील गावस्कर के साथ देखिए विशेष
AajTak
अब आएगा असली मजा जब भारत के सामने होगी द.अफ्रीका. पर्थ में ये वो मैच है जो एक तरह से तय कर देगा कि पूल टोप कौन करेगा. वैसे दो जीत से इंडिया ने वर्ल्ड कप खेल रही टीमों को भयभीत बहुत किया है. हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान पर जीत ने टूर्नामेंट में इंडिया के नाम का शोर मचाया. फिर नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजों ने जोर दिखाया, विशाल जीत दिलाई उससे साख और बढ़ा है. क्या पर्थ में रविवार को SA के खिलाफ होगी रनों की बारिश? विक्रांत गुप्ता और वर्ल्ड चैंपियन सुनील गावस्कर के साथ देखिए विशेष.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










