
T20 WC: शमी के सपोर्ट में ट्रोलर्स पर भड़के कोहली, कहा- धर्म के आधार पर किसी को निशाने पर लेना गलत
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. मोहम्मद शमी को लेकर हुए विवाद पर विराट ने कहा कि हमारा फोकस पूरी तरह से मैच पर है, बाहर क्या बोला जा रहा है इसपर हमारा ध्यान नहीं है.
T20 WC: टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पाकिस्तान से हार के बाद मोहम्मद शमी की हुई ऑनलाइन ट्रोलिंग के मुद्दे पर विराट कोहली यहां भड़के हुए नज़र आए. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हमारा ध्यान बाहर के ड्रामे पर नहीं है, हम पूरी तरह से मैच पर फोकस कर रहे हैं. विराट बोले कि किसी को भी धर्म के आधार पर निशाने पर लेना पूरी तरह गलत है. कप्तान विराट कोहली ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर हैं जो अपनी पहचान छिपाकर इस तरह की हरकत करते हैं, आज के वक्त में ये रेगुलर हो गया है. ये इनकी जिंदगी का सबसे निचला स्तर है, जब वो किसी को इस तरह से परेशान करते हैं. हम अपने ड्रेसिंग रूम में माहौल को सही रखते हैं और अपने खिलाड़ियों को साथ रखते हैं. बाहर जो भी ड्रामा खड़ा किया गया, वो पूरी तरह से उनकी गलतियों को दिखाता है. Attacking someone over religion is most pathetic: Virat Kohli on online trolling of Mohammed Shami

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









