
T20 वर्ल्ड कप से पहले BCCI की हाई-लेवल बैठक... छाए रहे ये मुद्दे, बांग्लादेश बोर्ड संग टेंशन पर नहीं हुई चर्चा
AajTak
बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था. इसके बाद बांग्लादेश और बीसीसीआई के बीच संबंध खराब हो गए हैं. बीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि उसकी टीम के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में सीओई प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, अध्यक्ष मिथुन मन्हास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया और चयनकर्ता शिव सुंदर दास शामिल थे.
बैठक का मुख्य उद्देश्य सीओई के तकनीकी ढांचे को मजबूत बनाना था. साथ ही इंडिया अंडर-19 और इंडिया- ए टीम के दौरों (Tours) की योजनाओं को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित करना भी रहा. बैठक में सीओई के लिए दो अत्यंत महत्वपूर्ण पदों हेड ऑफ एजुकेशन और हेड ऑफ स्पोर्ट्स साइंस को लेकर विशेष रूप से विचार किया गया.
बीसीसीआई सचिव सैकिया ने स्वीकार किया कि दुनिया भर में तकनीकी विशेषज्ञों की कमी है, लेकिन बोर्ड इन पदों को जल्द से जल्द भरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'सीओई में रिक्त पदों का आकलन किया गया है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. तकनीकी कर्मचारियों की कमी वैश्विक समस्या है, लेकिन हम तेजी से इन पदों को भरने की कोशिश कर रहे हैं.'
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि इंडिया-ए टीम के दौरों को कैसे अधिक व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि वे सीनियर टीम के कार्यक्रम से ना टकराएं. कई मौकों पर ऐसा हुआ है कि इंडिया-ए और सीनियर टीम एक ही समय विदेश में खेल रही होती हैं, जिससे चयन और खिलाड़ी उपलब्धता पर असर पड़ता है. सैकिया ने कहा, 'ए-टूर भारत के लिए खिलाड़ियों की सप्लाई लाइन है. हमें सुनिश्चित करना होगा कि सीनियर टीम के कार्यक्रम से इसका टकराव ना हो.'
हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज किया था, जिसके बाद बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच विवाद की स्थिति बनी है. इसी चलते सैकिया से पूछा गया कि क्या बैठक में बांग्लादेश के आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत यात्रा से इनकार करने पर चर्चा हुई?
देवजीत सैकिया ने इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की बातचीत से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा, 'यह बैठक केवल सीओई और क्रिकेट से जुड़ों मामलों पर थी. बांग्लादेश के टी20 विश्व कप में भाग लेने या यात्रा संबंधी फैसले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, हमारे नहीं.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










