'T20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करना चाहता हूं...', ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन जड़कर जता दिए इरादे, अब सैमसन का क्या होगा?
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के वार्म-अप मैच में ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 गेंदों में 53 रन ठोककर शानदार फॉर्म का संकेत दिया. मैच के बाद उन्होंने ओपनिंग की इच्छा जाहिर की, लेकिन टीम की जरूरत को प्राथमिकता देने की बात भी कही. भारत ने यह मुकाबला 31 रन से जीता.
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज़ी कर सबका ध्यान खींचा. नवी मुंबई में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में ईशान ने महज़ 20 गेंदों पर 53 रन ठोक दिए और इसके बाद रिटायर्ड आउट होकर टीम के बाकी बैटर्स को मौका दिया.
ईशान की पारी का स्ट्राइक रेट 265 का रहा, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के जमाए. भारत ने इस दमदार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 240/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया.
A collective performance in Navi Mumbai 🙌#TeamIndia register a solid win by 3⃣0⃣ runs in their warm-up fixture against South Africa ahead of the #T20WorldCup 👌👌 Scorecard ▶️ https://t.co/pMe1tGeR5b #MenInBlue pic.twitter.com/MVmdVbPczr
मैच के बाद ईशान किशन ने खुलकर अपनी बल्लेबाज़ी और रोल को लेकर बात की. उन्होंने कहा- मैं बुधवार को खेलने को लेकर बहुत एक्साइटेड था. मैं ओपनिंग करना चाहता था. नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए भी मैंने उस स्थिति का पूरा मजा लिया. वर्ल्ड कप पास है और मेरा फोकस बस यही है कि मैं टीम के लिए अपना बेस्ट दूं, चाहे किसी भी नंबर पर खेलूं.
ईशान ने अपनी सोच को लेकर कहा कि वह ज्यादा कुछ सोचने के बजाय गेंद को देखने और उसी हिसाब से खेलने पर भरोसा कर रहे हैं. ईशान ने कहा- मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं. बस गेंद देखता हूं और उसी के मुताबिक शॉट खेलता हूं. फिलहाल यही मेरे लिए काम कर रहा है.
उन्होंने पिच को लेकर भी खुलकर तारीफ की और कहा कि विकेट बल्लेबाज़ी के लिए शानदार था और उछाल भरोसेमंद था. इस दिन पिच भी कमाल की थी. मैंने विकेट और बाउंस पर भरोसा किया. वर्ल्ड कप से पहले यह जरूरी है कि अगर गेंद आपकी रेंज में है, तो फील्डर होने के बावजूद खुद पर भरोसा करें.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










