
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से भिड़ंत हुई तो क्या करेगा पाकिस्तान? कप्तान सलमान आगा ने दिया जवाब... बांग्लादेश से मांगा सपोर्ट
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि अगर T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से मुकाबला हुआ तो टीम सरकार की सलाह पर फैसला लेगी. बांग्लादेश के बाहर होने पर उन्होंने निराशा जताई. पाकिस्तान ने 15 फरवरी का भारत मैच पहले ही बायकॉट कर दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कर दिया है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में भारत से मुकाबला होता है तो टीम सरकार की सलाह के अनुसार ही आगे बढ़ेगी.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ है. बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने और भारत के खिलाफ ग्रुप मैच के बायकॉट के बाद से यह मुद्दा और संवेदनशील हो गया है.यह भी पढ़ें: 'हम तैयार हैं, मना उन्होंने किया...',T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव की दो टूक
गुरुवार को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा- भारत के खिलाफ खेलना हमारे हाथ में नहीं है. यह सरकार का फैसला था और अगर सेमीफाइनल या फाइनल में भारत से मैच हुआ तो हम फिर से सरकार से सलाह लेंगे.
उन्होंने साफ किया कि टीम का फोकस केवल क्रिकेट पर है और हम बाहरी चीजों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. पाकिस्तान द्वारा 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बायकॉट बांग्लादेश के समर्थन में किया गया था. ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, क्योंकि BCB की भारत के बाहर मैच कराने की मांग खारिज कर दी गई थी.यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने की पुष्टि
बांग्लादेश के वर्ल्ड कप में ना होने पर क्या बोले आगा?
आगा ने बांग्लादेश के बाहर होने पर दुख जताते हुए कहा-यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश यहां नहीं है. उनकी टीम काफी मजबूत है. उम्मीद है वे हमें सपोर्ट करेंगे. अपने पहले T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी को लेकर आगा ने उत्साह जताया और कहा कि पिछले छह महीनों में टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










