
T20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तानी टीम पर चलेगी कैंची, आगा-बाबर समेत इन खिलाड़ियों का करियर होगा खत्म!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज है. सलमान अली आगा की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है और बाबर आजम समेत कई सीनियर खिलाड़ियों के टी20 करियर पर भी सवाल उठ गए हैं. वर्ल्ड कप के बाद टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है. इसका खामियाजा टीम के कप्तान सलमान आगा को वर्ल्ड कप के बाद उठाना पड़ सकता है. मार्च 2025 में सलमान अली आगा को मोहम्मद रिजवान की जगह पाकिस्तान की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था. लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बिल्कुल खुश नहीं है.
पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने चयनकर्ताओं और कोच माइक हेसन की अगुवाई वाली टीम मैनेजमेंट को खुली छूट दी थी. उनसे पक्के नतीजों का भरोसा मिला था. लेकिन हालात अब उल्टे नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान सुपर-8 से बाहर होने की कगार पर है. अगर टीम श्रीलंका को हरा भी देती है, तब भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय नहीं है.
टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं नकवी
सूत्रों के मुताबिक, नकवी बिल्कुल खुश नहीं हैं. इस बार चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और बोर्ड के करीबी लोगों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि टीम वर्ल्ड कप में अच्छा करेगी.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के सामने बड़ी दुविधा... पाकिस्तान को हराया तो सेमीफाइनल भारत शिफ्ट, हारे तो करोड़ों का फायदा!
खत्म हो सकती है सलमान अली आगा की कप्तानी

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











