
T20 चैंपियन बनकर घर लौटी टीम इंडिया के खिलाड़ियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, नेहा बाथम के साथ देखें 'लंचब्रेक'
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतकर वापस घर लौटी है. दिल्ली एयरपोर्ट और होटल में भव्य स्वागत के बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंची. इस दौरान पीएम मोदी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बातचीत की. देखें 'लंचब्रेक'.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











