
T-20: युजवेंद्र चहल का कमाल, भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने, जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा
AajTak
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में एक अहम उपलब्धि अपने नाम की. युजवेंद्र चहल अब टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं.
लखनऊ में हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. भारतीय टीम द्वारा दिए गए बड़े लक्ष्य के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह पस्त दिखाई दिए. टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी इस मैच में बढ़िया बॉलिंग की और एक विकेट लिया. युजवेंद्र चहल का ये एक विकेट ही रिकॉर्ड बनाने के लिए काफी था. युजवेंद्र चहल अब टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ दिया है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












