
Suzuki Motor का बड़ा फैसला, इंडिया में करेगी इतना इंवेस्ट, बनाएगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान वह भारत में निवेश को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं. इसी कड़ी में सुजुकी मोटर द्वारा भारत में निवेश से जुड़ी घोषणा भी हो सकती है.
जापान की सुजुकी मोटर (Suzuki Motor) ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) और बैटरी के प्रोडक्शन के लिए करीब 150 अरब येन (लगभग 9,600 करोड़ रुपये) के निवेश की योजना बनाई है. जापान की मीडिया ने शनिवार को एक रिपोर्ट में ये बात कही.
किशिदा की यात्रा में होगा ऐलान
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) शनिवार को भारत की यात्रा पर आए. प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार भारत के दौरे पर आए किशिदा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अपनी यात्रा के दौरान किशिदा भारत में अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ येन के निवेश का ऐलान करेंगे. सुजुकी का इंवेस्टमेंट प्लान किशिदा के ऐलान में शामिल होगा.
इलेक्ट्रिक व्हीकल के प्रोडक्शन के लिए नई लाइन
निक्की की रिपोर्ट के अनुसार, Suzuki ने भारत में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन लाइन शुरू करने का फैसला किया है. कंपनी ने 2025 तक ऑपरेशन्स शुरू करने का लक्ष्य रखा है.
सुजुकी मोटर के प्रवक्ता ने रिपोर्ट्स को कंफर्म करने से इनकार कर दिया है. पीएम मोदी और किशिदा की मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी एवं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान इकोनॉमी और कल्चर जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. नई दिल्ली में दोनों नेताओं की यह मुलाकात 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई. किशिदा के बारे में जानिए

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











