
Vastu Tips : किचन में सिंक किस दिशा में लगाना होता है शुभ ? जान लें वास्तु के ये नियम
AajTak
Vastu Tips: किचन का वास्तु घर की सेहत, सुख-शांति और समृद्धि से जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में रखी हर चीज और उसकी दिशा का घर की ऊर्जा पर सीधा असर पड़ता है. किचन में बना सिंक भी इसका अहम हिस्सा होता है.
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और स्वास्थ्य का केंद्र होता है. किचन में मौजूद हर चीज का सही स्थान घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डालती है. इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण चीज है किचन सिंक, जिसका सही दिशा में होना बेहद जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सिंक कहां होना चाहिए और किन बातों से बचना जरूरी है.
किचन सिंक की शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र में किचन के सिंक के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे सही माना गया है. इस दिशा में रखा गया सिंक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और समृद्धि को बढ़ावा देता है. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सिंक इस तरह से लगाया जाए कि बर्तन धोते समय व्यक्ति का मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे. ऐसा करने से मानसिक शांति बनी रहती है और घर में खुशहाली आती है.
सिंक लगाने की गलत दिशाएं
वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन सिंक का होना अशुभ माना जाता है. इस दिशा में रखा सिंक पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है और घर में आपसी मतभेद की स्थिति पैदा कर सकता है. इसके अलावा इससे आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे धन का असंतुलन बना रहता है.
गैस चूल्हे के पास न रखें सिंक

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












