
बस कर भाई! इतना जबरदस्त प्रणाम कि लड़का अणु-परमाणु तक पहुंच गया, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडिय वायरल हो रहा है, और यकीन मानिए ऐसा दृश्य आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. वीडियो में एक लड़का प्रणाम करता दिखाई देता है, लेकिन उसका अंदाज इतना जोरदार और अनोखा है कि क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गया.
आजकल इंटरनेट पर कुछ भी वायरल हो सकता है, लेकिन इस बार जो वीडियो छा गया है, वह बिल्कुल अलग ही लेवल का है. एक स्कूल स्टूडेंट का प्रणाम करने का अंदाज ऐसा है कि जिसने भी देखा, बिना हंसे नहीं रह पाया.लड़का न सिर्फ प्रणाम करता है, बल्कि ऐसा लगता है जैसे उसने अपनी पूरी न्यूक्लियर साइंस की किताब इसी एक प्रणाम में डाल दी हो.
वीडियो क्यों वायरल हुआ?
यह साधारण प्रणाम नहीं, बल्कि अणुओं, परमाणुओं और इलेक्ट्रॉनों तक पहुंच चुका प्रणाम था. गणतंत्र दिवस पास है, और हर जगह कार्यक्रमों की रिहर्सल चल रही है. ऐसे ही माहौल में यह वीडियो सामने आया है.भले ही वीडियो किस साल का है, यह पता नहीं, लेकिन लड़के का प्रणाम करने का अंदाज पूरे सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.
लड़के ने आखिर किया क्या?
आम तौर पर मंच पर चढ़ने वाला हर व्यक्ति, भाषण शुरू करने से पहले उपस्थित लोगों और मुख्य अतिथियों का अभिवादन करता है,लेकिन इस लड़के ने प्रणाम की दुनिया को ही अलग दिशा दे दी.
उसने स्टेज पर आते ही कहा कि मैं सम्मानित मंच की धूल को प्रणाम करता हूं.फिर रुकने की जगह आगे बढ़ गया कि धूल के कण-कण को प्रणाम करता हूं.फिर भी मन नहीं भरा-कणों के अणुओं को प्रणाम करता हूं पर सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ छात्र ने प्रणाम को इतना माइक्रोस्कोपिक स्तर पर ले गया कि बोला कि परमाणु के नाभिक में घूम रहे इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन को प्रणाम करता हूं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












