
एक हफ्ते में दूसरी बार X डाउन, भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स परेशान
AajTak
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, एक हफ्ते में दूसरी बार बड़े आउटेज का शिकार हुआ. शुक्रवार को भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में करोड़ों यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत हुई. कई लोगों को लॉगिन पर खाली स्क्रीन दिखी. आउटेज की वजह अब तक साफ नहीं है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, शुक्रवार को एक बार फिर बड़े तकनीकी आउटेज का शिकार हो गया. यह आउटेज एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार सामने आया है. इस वजह से भारत समेत दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाए. कई यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी हुई, जबकि कुछ लोगों को अपनी होम स्क्रीन पूरी तरह खाली दिखाई दी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इस आउटेज से 62,000 से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए. यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन में 11,000 से अधिक यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई. भारत में भी इसका असर देखने को मिला, जहां करीब 3,000 यूजर्स ने X के काम न करने की सूचना दी.
अमेरिका, ब्रिटेन और भारत में करोकड़ों यूजर्स प्रभावित
आउटेज की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. कंपनी की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. रॉयटर्स ने बताया कि X ने इस मामले में टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर दिक्कतें भारतीय समयानुसार रात करीब 8.30 बजे के आसपास शुरू हुईं. उस समय कई लोग जब X पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें अपनी सामान्य फीड की जगह पूरी तरह खाली स्क्रीन दिखाई दी. इससे यूजर्स के बीच भ्रम और नाराजगी दोनों देखने को मिली.
भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू हुई परेशानी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












