
Sushant Singh Rajput Net Worth: चांद पर जमीन खरीद चुके थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए उनकी प्रॉपर्टी और Net Worth के बारे में
ABP News
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब एक साल होने वाला है. सुशांत की मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा झटका दिया था. आज भी फैन्स उनके लिए सोशल मीडिया पर न्याय मांगते हुए नजर आते हैं.
Sushant Singh Rajput Net Worth: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत से पूरे देश को एक गहरा सदमा पहुंचा था. 34 साल के सुशांत बॉलीवुड में खुद को सफल एक्टर के रूप में स्थापित कर चुके थे. वहीं हमारे देश के पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके लिए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसमें उन्होंने सुशांत को एक 'उज्ज्वल युवा अभिनेता' कहा था. आज हम आपको साल 2013 की फिल्म काई पो चे से अपनी शुरुआत करने वाले एक्टर सुशांत कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं. लग्जरी वाहनों के शौकीन थे सुशांतरिपोर्टों के अनुसार सुशांत के पास कुल संपत्ति लगभग 59 करोड़ रुपये थी और इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1300 आर मोटरसाइकिल, Maserati Quattroporte और लैंड रोवर रेंज रोवर एसयूवी जैसे कई लग्जरी वाहन थे. इसी के साथ सुशांत अपनी हर फिल्म के लिए 5-7 करोड़ रुपए लेते थे.More Related News













