
Surya Rahu Yuti 2026: 18 साल बाद 13 फरवरी को बनेगा ग्रहण योग, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किल
AajTak
Surya Rahu Yuti 2026: फरवरी 2026 में सूर्य और राहु की युति कुंभ राशि में बन रही है, जिससे 18 साल बाद ग्रहण योग का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार, इस अशुभ योग का असर सेहत, धन और रिश्तों पर पड़ सकता है. खासकर कर्क, कन्या और मीन राशि वालों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है.
Surya-Rahu Yuti 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह समय-समय पर ऐसे संयोग बनाते हैं, जिनका असर व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ समाज और देश-दुनिया पर भी पड़ता है. फरवरी महीने में ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि कुंभ राशि में राहु पहले से ही मौजूद हैं. ऐसे में सूर्य और राहु के मिलन से एक अशुभ ग्रहण योग बनेगा. ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति पूरे 18 साल बाद बन रही है. सूर्य-राहु की युति कई बार तनाव, बीमारी, आर्थिक नुकसान और मानसिक उलझनों का कारण बनती है. इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. खासकर सेहत, धन और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी. आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और राहु की युति परेशानी बढ़ा सकती है. यह योग कर्क राशि के अष्टम भाव में बनेगा, जो स्वास्थ्य और अचानक होने वाली समस्याओं से जुड़ा माना जाता है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए नियमित जांच जरूरी है. कुछ लोगों को पुराने रोग परेशान कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को इस समय विशेष सतर्क रहना चाहिए. सूर्य और राहु का संयोग आपकी राशि से छठे भाव में बन रहा है, जिससे शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है. कानूनी मामलों या विवादों में नुकसान की आशंका है. निवेश करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है.
मीन राशि (Pisces)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










